नैनीताल। जिला कार्यालय, युवा नैनीताल में सोमवार को उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा के संयोजन में स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
राज्य आंदोलन में योगदान को किया याद
सभा में वक्ताओं ने डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन और सामाजिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और उत्तराखण्ड क्रांति दल के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श
बैठक में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यकारिणी की रूपरेखा को लेकर भी चर्चा की गई।
ये रहे मौजूद
सभा में कुमाऊं संयोजक गौरव जोशी, केंद्रीय उपाध्यक्ष यूएसएफ कपिल सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट भुवन जोशी, केंद्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट मोहन कांडपाल, केंद्रीय महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ कैप्टन तिवारी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जाहिद सिद्दीकी, जिला सचिव युवा पंकज कार्की, जिला संगठन मंत्री धनंजय मेर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
