जोशीमठ (चमोली)। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ का शुभारंभ 22 अक्टूबर को बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद हुआ। बदरीनाथ से शुरू हुई यह यात्रा जोशीमठ पहुंची। इसके बाद यात्रा पीपलकोटी होते हुए चमोली पहुंचेगी।
यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी और बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला कर रहे हैं। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को जनता के बीच उठा रही है।
इन मुद्दों को लेकर जनसंपर्क करेगी कांग्रेस
कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा में अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पलायन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
23 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग पहुंचेगी यात्रा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को न्याय यात्रा नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने मुद्दों को जनता के सामने रखेगी।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
