दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट | सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव 2026 के अवसर पर अंकुरण फाउंडेशन की ओर से आजाद पार्क, बस स्टैंड के निकट आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि त्रिपाठी और डॉ. पूजा शुक्ला त्रिपाठी ने डॉ. आभा सिंह एवं डॉ. शालिनी पांडेय के साथ फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंदों तक पहुंचाना उद्देश्य
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रवि त्रिपाठी और डॉ. पूजा त्रिपाठी ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अंकुरण फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधाकर सिंह, सरदार बलदेव सिंह, आलोक आर्या, डॉ. डी.एस. मिश्रा, दिनकर सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. संदेश, डॉ. रितेश, डॉ. आर.आर. मिश्रा और सतीश जी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा शुरू
शिविर में अरिस्टो कंपनी के विमल सिंह की ओर से निःशुल्क हीमोग्लोबिन (Hb) जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस जनसेवा पहल की डॉ. आशुतोष, मोहम्मद आरिफ खान और प्रतीक सिंह ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में नारी शक्ति टीम की गायत्री सिंह, अनामिका सिंह, अंजू जायसवाल, प्रिया, पूनम जोग, रीता सिंह, चंदा सिंह, वीना सिंह, सरिता यादव और रेनू सिंह सहित अनेक लोगों ने सहयोग दिया।
इसके अलावा सुरेश मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, परविंदर भालोठिया, संदीप तिवारी, संजय श्रीवास्तव, बंशीधर निगम, आदित्य अग्रहरि, जावेद अहमद, अभिषेक सिंह, रवि अग्रहरि, मनमोहित सिंह, मनीष राज, अनुराग श्रीवास्तव, अतुल कसौधन, जबीउल्ला, संतोष सिंह, संतोष श्रीवास्तव, प्रतीक सिंह, सत्यम मिश्रा, आकर्षण यादव, बृजेश सिंह, प्रज्वल श्रीवास्तव और मुकेश कुमार ने सक्रिय सहयोग किया।
25 अक्टूबर तक चलेगा चिकित्सा शिविर
संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर 21 से 25 अक्टूबर 2026 तक लगातार चलेगा। इस दौरान विभिन्न रोगों की जांच, निःशुल्क दवाओं का वितरण और विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही अंकुरण रसोई के माध्यम से प्रतिदिन प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। अंकुरण फाउंडेशन ने नगरवासियों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने और जनसेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
