महानवमी पर CM धामी ने किया हवन और पूजा-अर्चना, नौ कन्याओं का किया पूजन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें