वीकेंड पर मसूरी, चकराता और ऋषिकेश के लिए देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान जारी

वीकेंड पर मसूरी, चकराता और ऋषिकेश में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह प्लान 17 से 19 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके तहत विभिन्न शहरों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। साथ ही, प्रमुख पर्यटन स्थलों और मॉल के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने पर डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी।

मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए डाटकाली से दो वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

  • पहला मार्ग: आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, बल्लूपुर, कैंट और कुठालगेट होते हुए मसूरी पहुंचा जा सकेगा।
  • दूसरा मार्ग: ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मी धर्मकांटा, सेंट ज्यूड चौक, बल्लूपुर, सर्किट हाउस, किमाड़ी और हाथीपांव होते हुए मसूरी जाया जा सकेगा।

वहीं, चकराता जाने वाले वाहनों को जीएमएस रोड, नया गांव, सिंघनीवाला और पोंटा फ्लाईओवर के रास्ते भेजा जाएगा।

ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वालों के लिए रूट तय

ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा, थानों रोड, पुलिया नंबर-6, लाडपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक और साईं मंदिर होते हुए भेजा जाएगा।

यदि इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ता है, तो वाहनों को डोईवाला, मियांवाला, नेपाली फार्म और भानियावाला से वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

मसूरी से लौटने वाले वाहनों के लिए भी व्यवस्था

मसूरी से हिमाचल प्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों को कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड, साईं मंदिर, सीएसडी तिराहा और कैंट होते हुए भेजा जाएगा।

वहीं, आशारोड़ी और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए दिलाराम, ईसी रोड, रिस्पना और थानों रोड के मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

देहरादून में भीड़ बढ़ने पर होगा डायवर्जन

देहरादून के पेसिफिक मॉल, सेंट्रियो मॉल, सहस्रधारा और गुच्चुपानी में वाहनों का दबाव बढ़ने पर बैरियर लगाकर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

मसूरी में पार्किंग स्थल 90 प्रतिशत भरने पर वाहनों को किंग क्रेग और गज्जी बैंड-हाथीपांव रोड पर पार्क कराया जाएगा, ताकि शहर में अनावश्यक जाम की स्थिति न बने।

ऋषिकेश में भीड़ के अनुसार बदलेगा यातायात

ऋषिकेश में यातायात का दबाव कम रहने पर वाहनों को नेपाली फार्म, श्यामपुर, नटराज चौक और ढालवाला बाईपास से भेजा जाएगा।

भीड़ बढ़ने की स्थिति में नेपाली फार्म से लालतप्पड़ और भानियावाला होते हुए वाहनों को निकाला जाएगा। वहीं, भारी वाहनों को नेपाली फार्म से देहरादून की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा, चंद्रभागा पुल से जयराम आश्रम तक ऑटो और विक्रम के लिए जीरो जोन निर्धारित किया गया है।

 


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें