देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून विधानसभा में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने नामांकन के अवसर पर दिनेश आर्य को शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी दायित्व के लिए बधाई दी।
मंत्री, सांसद और विधायक रहे मौजूद
नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
