हल्द्वानी: 9 अक्टूबर को भव्य व्यापारी सम्मेलन—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे मुख्य अतिथि

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की ओर से आगामी 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

प्रदेशभर से जुटेंगे व्यापारी प्रतिनिधि

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 250 व्यापारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

सम्मेलन में उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, काशीपुर, रुड़की, ऋषिकेश और बागेश्वर सहित विभिन्न जिलों से व्यापारी प्रतिनिधि पहुंचेंगे। सम्मेलन में महिला व्यापारी प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी।

मुख्यमंत्री के समक्ष उठेंगे व्यापारी हितों के मुद्दे

नवीन वर्मा के अनुसार सम्मेलन के दौरान व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा। व्यापारियों से जुड़े मामलों और उनकी समस्याओं पर चर्चा के साथ उनके समाधान को लेकर भी बातचीत की जाएगी।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें