नौगांव: गांधी जयंती पर नगर पंचायत में ध्वजारोहण—महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

नौगांव। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत नौगांव में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर का सम्मान

नगर पंचायत के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नौगांव की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्रा बंधानी (रेड राइस लेडी) को नगर अध्यक्ष विजय कुमार, अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत और समस्त सभासदों ने सम्मानित किया।

नगर पंचायत की ओर से स्वतंत्रा बंधानी को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर बधाई भी दी गई।

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र सम्मानित

स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत की ओर से दौलत राम रवाल्टा सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगरा नौगांव में ‘स्वच्छता में सहभागिता’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

गांधी जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगर पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र नौटियाल को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें