कर्णप्रयाग: सिरण में आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह—आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कर्णप्रयाग। विकासखंड कर्णप्रयाग की न्याय पंचायत झिरकोटी के ग्राम सभा सिरण में आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों को कॉपी और पेंसिल भी वितरित की गईं।

महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका सराही

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल के क्षेत्र में इन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये कार्यकर्ता गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं।

कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों को शैक्षिक सामग्री

इस अवसर पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। वहीं, बच्चों को कॉपी और पेंसिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि रमेश नेगी, अनूप नेगी, धन सिंह पुंडीर, नीतीश चौधरी, ईश्वर नेगी सहित महिला मंगल दल सिरण की सदस्य और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें