हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। शहीदों के बलिदान और उनके आदर्शों को याद रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार शहीद परिवारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
