नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 सितंबर को हल्द्वानी भ्रमण पर—BJP प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठकों में लेंगे भाग

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 9 सितंबर 2026 को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण पर पहुंचेंगे। प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय नैनीताल से प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

एफटीआई हैलीपैड से होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 9:55 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

इसके बाद कार से रवाना होकर मुख्यमंत्री 10:25 बजे होटल विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करेंगे प्रतिभाग

मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से रवाना होकर 2:00 बजे एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 2:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:40 बजे कार द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से रवाना होकर 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से रवाना होकर 4:35 बजे होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के साथ ही प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें