ऋषिकेश। नवगठित खदरी युवा मंगल दल के पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने युवा मंगल दल के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा मंगल दल क्षेत्र में जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि खदरी युवा मंगल दल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और सामाजिक विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष कुलदीप नेगी, सचिव अश्विनी रयाल, कोषाध्यक्ष आशीष भट्ट, सहसचिव आदर्श रयाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, आदर्श राणा, अंकित नेगी, जतिन नैथानी, आकाश नेगी, आदित्य पुंडीर, आकाश कंडारी, राजदीप बगियाल आदि उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
