हरिद्वार। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू अंडर-17 बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता-2026 में हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने देहरादून की टीम को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
हरिद्वार की टीम की इस शानदार उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह, टीम मैनेजर एवं कोच मनमोहन डबराल, आलोक सिंह तथा विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी टीम
जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के बाद विजेता टीम अब अक्टूबर 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
हरिद्वार की टीम की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू अंडर-17 बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता-2026 में हरिद्वार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में हरिद्वार ने देहरादून की टीम को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
हरिद्वार की टीम की इस शानदार उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह, टीम मैनेजर एवं कोच मनमोहन डबराल, आलोक सिंह तथा विजेता टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी टीम
जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनने के बाद विजेता टीम अब अक्टूबर 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
हरिद्वार की टीम की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें