📍 पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में विश्वास जताया।
🤝 दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का दामन
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रामेश्वरी देवी, आशा भंडारी, वीना देवी, कविता देवी, राजेश्वरी देवी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
🗣️ जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़े लोग: लखपत बुटोला
इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करें और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा सकता है।
👥 बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा देवी, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह, धीरेन्द्र राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
