हरिद्वार: हरेला पर्व पर संस्कृत संस्थान में वृक्षारोपण, सचिव दीपक कुमार ने रोपे पौधे

📍 हरिद्वार | 17 जुलाई, 2026। लोकपर्व हरेला के अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत संस्थान में शुक्रवार को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा, उत्तराखंड शासन के सचिव दीपक कुमार ने संस्थान परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया तथा परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

🌿 प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

इस अवसर पर सचिव दीपक कुमार ने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार हैं और प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर भी बल दिया।

📚 संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार होगी नई कार्ययोजना

कार्यक्रम के बाद आयोजित बैठक में सचिव दीपक कुमार ने संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आगामी वर्ष की योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि संस्कृत प्रतियोगिताओं, शोध सम्मेलनों, प्रकाशन कार्यों तथा संस्कृत मास के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत की जाए। साथ ही संस्कृत भाषा के संवर्धन, संरक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

🤝 नवनियुक्त सचिव ने किया स्वागत

उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के नवनियुक्त सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने सचिव दीपक कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को सम्मान और नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए संस्कृत भाषा के विकास और प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करते रहेंगे।

👥 कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्थान के सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार, शोध अधिकारी डॉ. हरीश चन्द्र गुरुरानी, प्रकाशन अधिकारी किशोरी लाल रतूड़ी, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष रमा कठैत सहित मनीषा, आकांक्षा, बेबी, विवेक, गणेश प्रसाद फोंदणी, मोहित, संतोष, ओमप्रकाश, पंकज, सुन्दर, प्रीतम, अंकित, सुनील, मुकेश और विनय सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें