हरिद्वार : सप्तऋषि के निकट सुबह हुई बस दुर्घटना में कम से कम 25 यात्रियों के चोटें आई हैं।1 महिला यात्री की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और डंपर ने बस को टक्कर मारी उसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई एक महिला यात्री की मौत हुई है 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की एक यात्री बस के सप्तऋषि चौकी के पास दुर्घटना ग्रस्त होने की जानकारी प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव हेतु पुलिस बल,एनडीआरएफ,जिला प्रशासन की टीम एवं आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत एव बचाव कार्य किया तथा घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मेला चिकित्सालय भेजा गया,इस दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए है, जिनका उपचार मेला चिकित्सालय में किया जा रहा है, एक घायल महिला यात्री की उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाते समय मृत्यु हो गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, आज दिनांक 1 जून 2026 प्रात 7:30 बजे के लगभग सप्तऋषि के पास हाईवे पर ट्रक नंबर UK08 CB8077 एवं बस नंबर AR06C 9063 कि टक्कर होने से यात्री बस हाईवे पर पलट गई तथा ट्रक श्रीराम ढाबा में जा घुसा। यात्री बस में 45 यात्री सवार थे,जो राजस्थान से थे। जिसमें 36 यात्री घायल हो गए थे, जिनको उपचार हेतु मेला चिकित्सालय में भेजा गया था तथा एक महिला यात्री की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसकी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा को जांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार/जांच मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए है कि वह बस दुर्घटना की कारणों की जांच करते हुए 05 दिन के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
