हरिद्वार जिले की रुड़की क्षेत्र से एक युवति को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने युवती को कथित पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया हैं । बताया गया है ।जम्मू के कठुआ में पकड़े गए एक युवक की सूचना पर युवति की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है।ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, पुलिस उसे अपने साथ जम्मू कश्मीर ले गई है। जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र का मामला है। यहां पर आसिफ नगर गांव है। जहां जम्मू कश्मीर पुलिस सुबह सुबह पहुंची और छापेमारी करते हुए युवति को पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर की कठुआ जिले के लखनपुर इलाके में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के माध्यम से ही करोड़ों रुपए की ट्रांजैक्शन करता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कलियर क्षेत्र के आसफ़नागर गांव निवासी युवति का नाम बताया। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस पिरान कलियर पहुंची और लोकल उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से गांव में छापा मारा गया। पुलिस को युवती की पहचान करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान होने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रांजिट डिमांड हासिल किया और उसे अपने साथ लेकर चली गई। वहीं क्षेत्र में इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। युवती के पाकिस्तान के जरिए नकदी के ट्रांजैक्शन की चर्चा से लोग हैरान हैं।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक युवति का अकाउंट मयूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हुआ था और युवती के अकाउंट से बड़ी मात्रा में ट्रांजैक्शन हुआ है। हालांकि यह मामला जम्मू कश्मीर में दर्ज है ।इसलिए स्थानीय पुलिस ने सीमित सहयोग किया और उन्होंने मामले में युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
