चमोली: नीति घाटी के दूरस्थ गांव घमशाली में ‘जन भागीदारी’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

चमोली।
प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा राष्ट्रव्यापी अभियान “जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले” के तहत रविवार को सीमांत नीति घाटी के दूरस्थ गांव गमशाली में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

नोडल अधिकारी अनिल प्रसाद सकलानी ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 57, उद्यान विभाग द्वारा 7 तथा पशुपालन विभाग द्वारा 12 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही ग्रामीणों ने नीति घाटी के छह गांवों में पेयजल एवं सोलर लाइट व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर संबंधित विभागों को ज्ञापन भी सौंपा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घमशाली श्रीमती रूमा चौहान मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीति श्रीमती लक्ष्मी राणा, ग्राम प्रधान बंपा श्रीमती कलावती पाल, पर्वतोत्सव समिति अध्यक्ष विजय रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें