- ऑपरेशन प्रहार :230 नाली भूमि में उगाई गई अवैध भांग की खेती पर चला प्रशासन का बुलडोजर
चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत पाटी पुलिस टीम द्वारा वन विभाग एवं आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से 230 नाली भूमि से अवैध भांग की खेती को किया नष्ट. रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध भाग की खेती /अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में आज दिनांक 14/05/2026 को थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरक एवं ग्राम भैसर्ग में लगभग 230 नाली भूमि पर अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को वन विभाग एवं आबकारी विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नष्ट किया गया। इस कार्यवाही का उद्देश्य क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध खेती एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया ।अपील- चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
