ऋषिकेश: योग और आयुर्वेद विशेषज्ञों की बैठक, स्कूलों व वेलनेस सेंटरों तक पहुंचाने पर जोर

  • वर्तमान में आ रही समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा की गई
  • योग, आयुर्वेद से जुड़े एक्सपर्ट्स जुटे बैठक में, जो चुनौतियाँ आ रही हैं उन पर भी चिंतन मंथन किया गया

ऋषिकेश : शुक्रवार को हिमालयन आयुर्वेद एंड योग इंसेंटिव (Himalayan Ayurveda and Yoga Incentive) द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में योग एवं आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से ऋषिकेश में योग और आयुर्वेद के क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का लाभ स्कूलों एवं वेलनेस सेंटरों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्थानों को सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं से लाभान्वित करने तथा योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर राजीव तिवाड़ी, स्वामी आत्म प्रकाश, योगी राम, वेदप्रकाश मैठाणी, योगाचार्य संजीव पांडेय, योगाचार्य अरविंद नेगी, आनंद बहुगुणा, डॉ. रोहित उपाध्याय, डॉ. अनुज नेगी, योगाचार्य विकास बडोनी आदि लोग मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें