भावना मेहरा बनीं आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष: कहा—’अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएंगे धामी सरकार की योजनाएं’

नैनीताल/भीमताल | प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने खुद पर विश्वास जताने और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सौंपने के लिए नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

‘टीम उत्तराखंड’ की तर्ज पर होगा कार्य

भावना मेहरा ने कहा कि उनका संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है और वे ‘टीम उत्तराखंड’ की तर्ज पर कार्य करते हुए जनकल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने संकल्प लिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में वे राज्य के समग्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर निरंतर कार्य करेंगी। उनका मुख्य लक्ष्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना होगा।

आवास पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद भावना मेहरा के भीमताल स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ उनका भव्य स्वागत किया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें