देहरादून/उत्तराखंड | भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों (अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों) के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। योजना के तहत पात्र परिवारों को अप्रैल, मई और जून माह का अग्रिम खाद्यान्न वितरण इसी महीने, यानी अप्रैल में ही सुनिश्चित किया जाएगा।
इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थियों को तीन महीने का राशन एक साथ मिल सके, जिससे उन्हें बार-बार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के चक्कर न लगाने पड़ें और खाद्य सुरक्षा मजबूत बनी रहे।
रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
