देहरादून | वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में एक महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है। रौतेला को उत्तराखंड सरकार में मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ध्रुव रौतेला लंबे समय तक महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओ.एस.डी. (O.S.D.) रहे हैं। उनके अनुभव को देखते हुए धामी सरकार ने अब उन्हें इस नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनके आने से मीडिया जगत और सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने में वे एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे और सरकार को उचित सलाह देंगे। ध्रुव रौतेला मूल रूप से भीमताल के रहने वाले हैं और वर्तमान में हल्द्वानी में निवासरत हैं।

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
