ऋषिकेश: महापौर शंभू पासवान ने शनिवार को त्रिवेणी घाट पहुंचे फूल माला बेचने वाले और पूजा सामग्री बेचने वाले व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं।
पासवान ने जानकारी देते हुए बताया, “आज त्रिवेणी घाट पर छोटे व्यापारियों—फूल, माला एवं पूजन सामग्री विक्रेताओं से भेंट कर उनकी जन समस्याओं को सुना। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपनी रोज़मर्रा की चुनौतियों से अवगत कराया, जिनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। हमारा संकल्प है कि हर छोटे व्यापारी की आवाज़ को मजबूती मिले और उनके रोजगार में किसी प्रकार की बाधा न आए।”
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रीना शर्मा जी, माधवी गुप्ता जी एवं श्री अजय दास जी उपस्थित रहे।
जनसेवा ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। 🙏
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
