देहरादून: गैस बुकिंग में बड़ी राहत, अब मैन्युअल तरीके से भी करा सकेंगे बुकिंग

देहरादून: एलपीजी गैस की बुकिंग को लेकर बढ़ती घबराहट और उपभोक्ताओं की अधिक संख्या को देखते हुए गैस कंपनियों ने बुकिंग व्यवस्था में राहत देने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर की मैन्युअल बुकिंग भी करा सकेंगे

नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता अपनी बुकिंग सीधे गैस डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर या डिलीवरीमैन के ऐप के माध्यम से करा सकते हैं।

मैन्युअल तरीके से भी होगी डिलीवरी

अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी DAC (OTP) के माध्यम से मैन्युअल रूप से भी की जा सकेगीहालांकि ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम भी पहले की तरह समानांतर रूप से कार्य करता रहेगा।

लंबित बुकिंग को दी जाएगी प्राथमिकता

गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि दो दिनों से अधिक समय से लंबित ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए

साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए OTP इंटरलॉक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें