पटना के मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष कुमार की ईरानी हमले में मौत, दूतावास ने की पुष्टि

पटना :ईरान के हमले में बिहार के मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष कुमार की मौत हो गई। एंबेसी ने इसकी पुष्टि कर दी है। 2 दिन पहले ओमान के टैंकर पर ईरान ने मिसाइल दागी थी। इसके बाद कैप्टन आशीष लापता बताए जा रहे थे। आशीष ने इसी 22 फरवरी को ओमन जाने वाली स्काईलाइट बोट को ज्वाइन किया था।

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने फैमिली को ईमेल भेजकर बताया है कि ड्रोन से हमला में जहाज में आग लग गई। उस समय उसमें भारतीय चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। ओमान के अधिकारियों ने आठ चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया। दुर्भाग्यवश, घटना के समय दो चालक दल के सदस्य आशीष कुमार और दलीप इंजन कक्ष में मौजूद थे। वे आग की चपेट में आ गए।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें