ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक मैं आहूत की गई. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. जैसे चिन्हींकरण, एक समान पेंशन उसके बाद होली मिलन कार्यक्रम रखा गया. जिसमें सभी राज्य निर्माण सेनानियों ने फूलों की होली खेली तथा आपसी भाईचारा प्रेम सद्भावना के त्योहार पर एक दूसरे से आपस में गले भी मिले.
बैठक के अंत में राज्य निर्माण सेनानी सोना खारोला जो कि कांग्रेस नेता राजपाल खारोला की माता थी उनके. आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया. भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की गई कि उनको अपने चरणों में स्थान दें. बैठक में मुख्य रूप से राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डी एस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, चंदन सिंह पवार, बलवीर सिंह नेगी, युद्धवीर सिंह चौहान, रमेश रतूड़ी, रूकम सिंह पोखरियाल, सितार सिंह बिष्ट राजेंद्र कोठारी प्रेम सिंह रावत हरि सिंह नेगी विशंभर दत्त डोभाल बृजेश डोभाल मायाराम उनियाल बेताल सिंह धनाई महादेव रागड कुसुम लता शर्मा उर्मिला डबराल शीला ध्यानी प्रेमा नेगी जयंती नेगी पूर्ण राणा कमला रौतेला कमला पोखरियाल सत्तो रागड सुशील राणा चैता कंडवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता कुसुम लता शर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन गंभीर मेवाड ने किया.
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
