देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने पांच विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।
इन नेताओं ने ली शपथ
राज्यपाल ने जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, उनमें शामिल हैं:
-
खजान दास
-
मदन कौशिक
-
भरत सिंह चौधरी
-
प्रदीप बत्रा
-
राम सिंह कैड़ा
कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद महेंद्र भट्ट और नरेश बंसल सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने संभाली संचालन की जिम्मेदारी
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा किया गया।
राजनीतिक दृष्टि से अहम विस्तार
मंत्रिमंडल में नए चेहरों के शामिल होने को राज्य में प्रशासनिक मजबूती और राजनीतिक संतुलन के लिहाज से म
हत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्ट: चन्द्रवीर गायत्री
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
