सुप्रीम कोर्ट ने हटाई लालढांग-चिल्लरखाल मोटरमार्ग निर्माण पर लगी रोक, 40 हजार लोगों को मिलेगी कनेक्टिविटी

नई दिल्ली : उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर है…..सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के लालढांग चिल्लरखाल मोटरमार्ग के निर्माण पर लगी रोक हटा दी है, सुनवाई के दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने एक इंटरवेंशन एप्लीकेशन लगाई थी। नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज ने बलूनी के वकील के तौर पर बहस की और सुप्रीम कोर्ट ने स्टे ख़त्म कर दिया। लगभग 11.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क में से 4.7 किलोमीटर का हिस्सा सेंट्रल फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है, जिसके कारण निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित था। न्यायालय के इस सकारात्मक आदेश के बाद अब लगभग 18 गाँवों और 40,000 से अधिक की आबादी को ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। यह निर्णय क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक प्रगति के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। लम्बे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग उठती आयी है.


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें