सुल्तानपुर: गोराबारिक मोहल्ले में शराब की दुकान को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की शिकायत

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है, जहाँ गोराबारिक मोहल्ले में एक शराब की दुकान को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिला प्रशासन को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है, जिसमें दुकान के संचालन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार गोराबारिक क्षेत्र में स्थित कंपोजिट मदिरा की दुकान पर शराब खरीदने आने वाले लोग अक्सर वहीं खड़े होकर शराब पीते हैं। इससे आसपास का माहौल बिगड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे में धुत लोग गाली-गलौज करते हैं और कई बार अशोभनीय हरकतें भी करते हैं, जिससे खासकर महिलाओं को काफी असहजता का सामना करना पड़ रहा है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें