सिलक्यारा सुरंग से राष्ट्रीय खेल तक: धामी सरकार की चार साल की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में चार वर्षीय कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अवधि में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों को अपनाते हुए उन्हें व्यवहार में उतारा। पीएम मोदी ने भी धामी सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए राज्य के प्रगति पथ को और सुगम बनाने में पूरा सहयोग दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पद संभालने के बाद सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव थी। कारण यह कि राज्य गठन के बाद जितने भी विधानसभा चुनाव हुए, उनमें कोई भी सत्तारुढ़ दल लगातार दूसरी बार जीत नहीं दर्ज कर पाया था।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मिथक को तोड़ा और भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। भाजपा हाईकमान ने भी इसका श्रेय धामी को देते हुए उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने कई अहम निर्णय लिए।

धामी प्रदेशभर में सक्रिय रहे और हर क्षेत्र में पहुंचने का प्रयास किया। सिलक्यारा टनल प्रकरण में उनकी सक्रियता और केंद्र के सहयोग का ही नतीजा रहा है कि यह आपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से भी प्रदेश की अलग पहचान बनीं। अब अपने चार साल का कार्यकाल पूरा कर वह भाजपा की सरकारों में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें