रांची: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार शाहनवाज हसन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा में मुलाकात कर राज्य के पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्रकारों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने समाधान का दिया आश्वासन
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।
पत्रकार संगठन की ओर से कहा गया कि पत्रकारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि व्यवहारिक समाधान की आवश्यकता है, ताकि उनकी मूलभूत समस्याओं का स्थायी निवारण हो सके।
पत्रकारों की सुविधाओं को लेकर उठ रही मांग
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का कहना है कि झारखंड देश का ऐसा राज्य है जहां पत्रकार आज भी अपनी कई मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
देश भर के श्रमजीवी पत्रकार संगठनों ने भी झारखंड के पत्रकारों को उचित सुविधाएं दिलाने के लिए समर्थन दिया है।
राष्ट्रीय स्तर पर उठ रहा मुद्दा
संगठन के अनुसार पत्रकारों की समस्याओं को लेकर उठाए गए इस मुद्दे को देश भर के कई दैनिक समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है, जिससे इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हुई है।
रिपोर्ट: अवतार सिंह रावत
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
