सेलाकुई: अवैध गैस रिफिलिंग पर शिकंजा, पांडेय स्टोर से 7 सिलेंडर और किट जब्त

सेलाकुई: प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांडेय स्टोर, बंजारगली (सेलाकुई) पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान से:

  • 14.2 किलोग्राम के 02 गैस सिलेंडर

  • 05 किलोग्राम के 05 गैस सिलेंडर

  • रिफिलिंग किट

जब्त किए गए।

एजेंसी और पुलिस को सौंपी गई सामग्री

जब्त सिलेंडरों को अनिकेत गैस एजेंसी, झाझरा को सुपुर्द किया गया, जबकि रिफिलिंग किट को थाना सेलाकुई के हवाले किया गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में प्रतिष्ठान संचालक ललित पांडेय के विरुद्ध थाना सेलाकुई में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें