सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की थी बात, बताई थी राज्य की दिक्कत

उत्तराखंड में जंगली जानवरों से किसानों की फसल को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने घेर-बाड़ योजना के लिए राज्य को 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच हुई बातचीत के बाद यह सहायता दोबारा शुरू हुई है।

विधानसभा में दी गई जानकारी

विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सदन को जानकारी दी कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने घेर-बाड़ योजना के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय का आधिकारिक पत्र भी विभाग को प्राप्त हो गया है।

तीन साल में हजारों किसानों को मिला लाभ

राज्य सरकार के अनुसार पिछले तीन वर्षों में जिला योजना के तहत 2841 हेक्टेयर जमीन की घेर-बाड़ कराई गई है, जिससे लगभग 44,429 किसानों को लाभ मिला है।

बजट में भी किया गया प्रावधान

कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस योजना को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम में इस वर्ष के बजट में घेर-बाड़ योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें