सीएम धामी ने जनरल बिपिन रावत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और पद्म विभूषण से अलंकृत जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रभक्ति और साहस के प्रतीक थे जनरल रावत

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां भारती की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

युवाओं के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को जनरल बिपिन रावत जैसे वीर सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें