देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।
महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समरसता पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है।
धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी दिया बयान
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करते हैं।
युवाओं से की जागरूक रहने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जागरूक रहने और सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
फिल्में देती हैं सोचने का अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर प्रदान करती हैं, और सरकार ऐसे प्रयासों का समर्थन करती है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
