सीएम आवास परिसर में शहद निष्कासन कार्य शुरू, पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला गया

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया, जिसमें पहले चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित किए जाएं।

3-बी गार्डन की अवधारणा

मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि:

  •  बी-फ्रेंडली गार्डन (मधुमक्खियों के लिए अनुकूल)
  • बटरफ्लाई-फ्रेंडली गार्डन
  • बर्ड-फ्रेंडली गार्डन

का विकास कर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा दिया जाए।

मधुमक्खी पालन में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन (मौन पालन) की अपार संभावनाएं हैं।

  • राज्य में विविध प्रकार के फूल उपलब्ध हैं
  • इससे उच्च गुणवत्ता वाला जैविक शहद उत्पादन संभव है
  • पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाला शहद तैयार किया जा सकता है

उन्होंने लोगों को इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया।

अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर

  • उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और

  • देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर के चेयरमैन अजय कुमार सैनी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें