सांस्कृतिक मंच पर पत्रकारों का सम्मान: पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया चन्द्रवीर गायत्री का भव्य स्वागत

देहरादून | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में आयोजित एक सांस्कृतिक मंच पर भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर गायत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में संगठन के कार्यवाहक महामंत्री पुष्कर नेगी, गढ़वाल प्रभारी नवल खाली सहित शासन-प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में जनमानस की मौजूदगी रही, जिससे माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण बना रहा। वक्ताओं ने पत्रकारिता और संस्कृति के अंतर्संबंधों पर अपने विचार साझा किए और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना की।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें