ऋषिकेश: बुधवार को बार एसोसिएशन ऋषिकेश के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उप जिलाधिकारी ऋषिकेश से तहसील में आ रही समस्याओं को लेकर वार्ता की गई तथा तत्काल समाधान करने हेतु हिदायत दी गई और यह भी बताया गया यदि समस्याएं पूर्व की भांति बनी रही तो अधिवक्तागण आंदोलन हेतु बाध्य होंगे, उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिवक्ता गणों का आश्वासन दिलाया दिलाया गया कि तत्काल समस्याओं के सुधार हेतु कार्य किया जाएगा और समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में शैलेंद्र चौहान कपिल शर्मा राजपाल बिष्ट,राघवेंद्र भटनागर यतेंद्र थपलियाल,प्रमोद नौटियाल लक्षित खरोला,प्रीति भट्ट मीनाक्षी नेगी,संकल्प मल्होत्रा लाल सिंह मटेला,अंकुर डिमरी आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे.
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
