ऋषिकेश: जनपद को नशा मुक्त करने एवं नशा (अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 27.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मां नंदा ट्रेडर्स फैब्रिकेटर ऋषिकेश के पास से अभियुक्ता कृष्णा नेवपाने पुत्री पित्री प्रसाद नेवपाने निवासी ग्राम कौलपुर, थाना कौलपुर बांके, जिला नेपालगंज भैरी अंचल (नेपाल), हाल पता- हरिपुर कलां नियर इंटर कॉलेज, थाना रायवाला, जनपद देहरादून (उम्र 52 वर्ष) को अवैध 351 ग्राम चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मु0अ0सं0 -80/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम कृष्णा नेवपाने पंजीकृत कर आज दिनांक 27.02.2026 को न्यायालय पेश किया जा रहा है। ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभियुक्ता से बरामद माल:
-
अभियुक्ता के कब्जे से 351 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार अभियुक्ता:
-
कृष्णा नेवपाने पुत्री पित्री प्रसाद नेवपाने, निवासी ग्राम कौलपुर, थाना कौलपुर बांके, जिला नेपालगंज भैरी अंचल (नेपाल), हाल पता- हरिपुर कलां नियर इंटर कॉलेज, थाना रायवाला, जनपद देहरादून (उम्र 52 वर्ष)
गिरफ्तारी का विवरण:
कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्रचलित अभियान के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं आकस्मिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध होने पर अभियुक्ता कृष्णा नेवपाने से पूछताछ की गई। महिला होने के कारण उसकी तलाशी महिला उपनिरीक्षक वर्षा रमोला से लिवाई गई। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कंधे में टंगे काले बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग के अंदर एक सफेद पन्नी में बत्तीनुमा काला पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट से परीक्षण किया गया तो उक्त पदार्थ चरस होने की पुष्टि हुई। तौलने पर 351 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
बरामद माल के बारे में पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह सब्जी की दुकान चलाती है और उसकी शादी नहीं हुई है। उसकी दुकान पर कल एक नेपाली व्यक्ति आया था, जिससे उसने यह चरस 40 हजार रुपये में खरीदी। वह लालच में आ गई थी। वह उस व्यक्ति को नहीं जानती और पहली बार उससे मिली थी। वह चरस बेचने के लिए आई थी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि उससे गलती हो गई है और पहली बार लालच में आकर उसने यह काम किया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम:
-
महिला उपनिरीक्षक वर्षा रमोला
-
उपनिरीक्षक सुमित चौधरी
-
कांस्टेबल 388 कमलेश कुमार
-
कांस्टेबल 3 बिजेंद्र पुंडीर
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
