ऋषिकेश: नशा तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, 03 किलो 93 ग्राम गांजा बरामद

  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
  • अभियुक्त के कब्जे से 03 किलो  93 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद
  • अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग किया पंजीकृत
ऋषिकेश : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 15-02-2026 को देहरादून रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह निवासी-गाँव नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, (उत्तर-प्रदेश) (उम्र-22 वर्ष) को 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे मु0अ0सं0 -68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।  पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा वो गाजियाबाद के एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्ति को बेचने की फिराक में था।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र  अरुण कुमार सिंह निवासी- गाँव नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, उत्तर-प्रदेश (उम्र- 22 वर्ष)
बरामदगी: 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस टीम :
1- म0उ0नि0 बर्षा रमोला
2- का0 मिथिलेश प्रसाद
3- का0 दिनेश कामली

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें