ऋषिकेश: नागालैंड के अपर मुख्य सचिव वी. शशांक शेखर ने नमामि गंगे कार्यों का किया निरीक्षण

ऋषिकेश: नागालैंड के अपर मुख्य सचिव एवं 1998 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. शशांक शेखर ने दूसरे दिवस भी नमामि गंगे योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

रविवार की सुबह उन्होंने त्रिवेणी घाट पर आमजन की तरह श्रद्धालु के रूप में स्नान कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा में उनके साथ जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून के नामित सदस्य अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान एवं समिति के जिला परियोजना अधिकारी रवि कांत पांडेय उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में प्रबंधक दिगंबर रघुवीर गिरी एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्तरीय वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।

तदोपरांत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने लालपानी वन बीट अंतर्गत स्थापित स्मृति वन का दौरा करते हुए औषधीय छायादार पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कर्तव्यनिष्ठा से मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने स्मृति वन की स्थापना के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति एवं सहयोगी संगठनों के प्रयासों की सराहना की।

मौके पर नमामि गंगे जिला क्रियान्वयन समिति देहरादून के परियोजना अधिकारी रवि कांत पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, अनुभाग अधिकारी महावीर सिंह नेगी, वन दरोगा अवतार सिंह रावत, वन दरोगा महेंद्र सिंह, वन दरोगा चंद्र प्रकाश अंथवाल, वन दरोगा दीपेंद्र असवाल, पंडित शिव सेमवाल, अरविंद कोली, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें