ऋषिकेश: हरियाणा से शराब लाकर एम्स के पास करनी थी डिलीवरी, रायवाला में तस्कर गिरफ्तार

  • गुरुग्राम, हरियाणा से शराब ला कर एम्स के पास डिलीवर करने जा रहा था अभियुक्त निखिल अग्रवाल
  • रायवाला इलाके से दबोचा गया हरिद्वार ज्वाला पुर  निवासी , आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा 
ऋषिकेश :निरीक्षक आबकारी प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक़,  शुक्रवार को यानी  दिनांक 27 फरवरी को सुबह तड़के आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा रायवाला के पास चेकिंग करते हुए संदिग्ध वहां स्विफ्ट डिजायर DL1ZC8047 का पीछा करने पर श्यामपुर फाटक से पहले पकड़ लिया. गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से हरियाणा ब्रांड की 5 पेटी रॉयल स्टैग शराब बरामद की गई. जो ऐम्स ऋषिकेश के पास डिलीवरी की जानी थी.
मौके से गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा अपना नाम निखिल कुमार अग्रवाल पुत्र सुरेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार बताया गया, गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपनी टैक्सी गाड़ी में दिल्ली, हरियाणा से सवारी उत्तराखंड लेकर आता है. एवं साथ में हरियाणा से सस्ती शराब खरीद कर उत्तराखंड में महंगे दामों पर बिक्री करता है. इससे पूर्व भी वह कई जगह शराब की सप्लाई कर चुका है. अभियुक्त के विरुद्ध धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी  निरीक्षक पान सिंह राणा, आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, राकेश, अंकित, आशीष चौहान,हेमंत उपस्थित रहे।

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें