ऋषिकेश: गंगा पार कर राजाजी पार्क के जंगल में फँसा नेपाली युवक, जल पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेपाल का एक युवक अचानक गंगा नदी तैरकर दूसरे छोर पर स्थित राजाजी नेशनल पार्क की सीमा में जा पहुँचा। गंगा की लहरों को पार करने के बाद युवक की हिम्मत जवाब दे गई और वह वापस आने में असमर्थ हो गया।

नदी के दूसरे छोर पर फँसे युवक ने जब मदद के लिए शोर मचाया, तब जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान सक्रिय हुए। रेस्क्यू टीम ने तुरंत जंगल वाले क्षेत्र में पहुँचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और वापस घाट पर लेकर आए।

मौजूद पुलिस कर्मियों के अनुसार, “आज 3 अप्रैल 2026 को एक युवक, जिसका नाम राम चौधरी (उम्र 22 वर्ष), पुत्र रविंद्र चौधरी, निवासी धनगढ़ी, नेपाल है, तैरते हुए गंगा जी के पार चला गया था। वहाँ पहुँचकर वह मदद के लिए चिल्लाने लगा, जिसके बाद जल पुलिस और आपदा राहत दल द्वारा उसे सकुशल रेस्क्यू किया गया।”

रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य:

जल पुलिस कर्मचारी:

  • मुख्य आरक्षी – चैतन्य कुमार

  • मुख्य आरक्षी – हरीश गुसाईं

  • गोताखोर – विनोद सेमवाल

आपदा राहत दल:

  • मुख्य आरक्षी – वीरेंद्र कुमार

  • आरक्षी – विनोद बिष्ट


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें