- CM पोर्टल पर शिकायत की गयी थी, उसके बाद यह छापा मारा गया
- कई दिनों से शिकायतें क्षेत्र में आ रही थी लेकिन अधिकारी,कर्मचारी खामोश थे
- मतलब साफ़, लोगों को कम गैस उपलब्ध हो रह थी, जो एक अपराध है
ऋषिकेश: दुनिया कहाँ की कहाँ पहुंच गई और हम अभी भी गैस सिलेंडर की गैस चोरी करने में मग्न हैं…..सोच सकते हैं आप हमारी सोच कितनी संकुचित है, कितनी गिरी हुई है। सिस्टम को ढर्रे पर ला खड़े करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।
सिस्टम को कमजोर करते हुए एक मामला पकड़ा है।यहां पर गैस सिलेंडर रिफिलिंग कर रहे थे….यानी गैस सिलेंडर से अवैध रूप से गैस निकाल कर दूसरे सिलेंडर में भरी जा रही थी.पूर्ति विभाग का छापा पडा…और जब्त किये गए 146 सिलेंडर. कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है. घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर दोनों हैं. एक शिकायत के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा. सप्लाई इंस्पेक्टर पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली और शिवमोहन भट्ट ने की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीँ पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह घटना, श्यामपुर के लक्कड़घाट की गली नंबर ३ की है. मौके से पांच बिजली की मोटर चलित रिफिलिंग किट, रिफिल करने वाली 15 बांसुरी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है. पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने गैस की कालाबाजारी करने वाले अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द गिरफ़्तारी की बात कह रही है पुलिस. टीम निर्माणाधीन भवन में दाखिल हुई, तो अंदर घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर का जखीरा देख उनके होश उड़ गए. भवन में उन्हें 71 व्यावसायिक और 12 घरेलू गैस सिलेंडर मिले.
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
