रायवाला में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक: मजबूत कार्यकर्ताओं को दी जाएगी बूथ प्रभारी की जिम्मेदारी

रायवाला क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत BLA-2 एवं बूथ सेक्टर प्रभारियों के चयन को लेकर रखी गई, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

यह बैठक सोमवार को 22 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ऋषिकेश विधानसभा बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल ने की। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मनोज नौटियाल एवं कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। जब संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होता है, तभी जनता की समस्याओं को सही मंच पर मजबूती से उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का कार्य करेगी।

पूर्व मंत्री सूरवीर सिंह सजवान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ताकि जनता की आवाज़ को मजबूती के साथ सरकार तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए मैदान में उतरेगी।

बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. के. एस. राणा, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला, श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल सिंह पंवार सहित रवि राणा, मुकेश मनोडि, अजय सिंह, मनदीप सिंह, नवीन लाल शाह, के. के. थापा, कमल रावत, बलदेव सिंह, विक्रम बिष्ट, देवेंद्र सिंह राणा, रामलाल चमोली, कमल सिंह राणा, दिनेश रांगड, सतीश रावत, धर्मेंद्र सिंह, रोहित नेगी, मनोज गोसाई, जीत सिंह रांगड, जगवीर सिंह नेगी, सनमोहन सिंह रावत, क्षेत्र बहादुर माल, कुंवर सिंह गुसांई, हर्षपति सेमवाल, देव सिंह रावत, वीरपाल सिंह राणा, वीरेंद्र पोखरियाल, शेर सिंह रांगड, पी.सी. रमोला, हीरा सिंह राणा, धर्मपाल सिंह असवाल, विक्रांत भारद्वाज, शुभम, दीपक सिंह, मीना थापा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें