रायवाला/ऋषिकेश: रविवार को प्रतीतनगर रायवाला स्थित शहीद दुर्गा मल्ल सभागार में गोर्खाली सुधार सभा रायवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें विगत वर्ष के आय-व्यय व संगठनात्मक रिपोर्ट उपस्थित सदस्यों के बीच रखी गई। शाखाध्यक्ष टीका बहादुर थापा ने आगामी वार्षिक कार्ययोजना की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर छात्रवृत्ति कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने समुदाय के 19 छात्र-छात्राओं को 45 हज़ार की छात्रवृत्ति प्रदान की।
इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गोरखा समुदाय का इतिहास बहादुरी व गौरवशाली रहा है। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि गोर्खाली समुदाय की एकता आज की आवश्यकता है। समुदाय को एकत्रित होने की जरूरत है।
कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा शाही ने भी अधिवेशन में विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शाखा उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया।
इस दौरान ऋषिराम शर्मा, महेश मल्ल, पूर्णधोज गुरुंग, इबकला शर्मा, यशोदा शर्मा, दुर्गा क्षेत्री, अलका क्षेत्री, गीता थापा, सपना गोसाईं, तारा प्रसाद शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा, रमेश क्षेत्री, अरविंद क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
