रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसे में 7 लोगों की मौत, ATC से संपर्क टूटा, फिर क्रैश

रांची/दिल्ली: एक दुखद खबर सामने आ रही है। रांची से दिल्ली आ रही एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई, जिसमें 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया और उसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, एयर एम्बुलेंस को विवेक विकास भगत और सर्वराजदीप सिंह उड़ा रहे थे। इस विमान में संजय कुमार नामक मरीज को दिल्ली लाया जा रहा था, जिनके साथ अर्चना देवी और धुरु कुमार भी मौजूद थे। चिकित्सकीय टीम में डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) और सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिक) शामिल थे।

एयर एम्बुलेंस का रांची से डिपार्चर टाइम शाम 5:30 बजे बताया जा रहा है। इस हादसे में सभी सात लोगों की मौत की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें