देहरादून के राजीव नगर प्राथमिक विद्यालय में मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट व प्रथम समिति के तत्वधान में नागरिक बोध कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत ने अपने संबोधन में नौनिहालों को जीवन रक्षा हेतु पेड़ सुरक्षा व पेड़ लगाने को प्रेरित किया। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवीर गायत्री ने अनुशासन व छात्र के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को अच्छा अनुशासित बनाने के लिए बच्चों की ही भाषा में संबोधित किया। कार्यक्रम में रंगमंच के कलाकार सतीश ढ़ोलखंडी ने जन गीत गाकर बच्चों का मन मोह लिया। मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट की अध्यक्षा योगिता जोशी नागरिक बोध हेतु बच्चों को छोटे छोटे टिप्स दिए। प्रथम समिति की अध्यक्षा राखी चंदोला ने बच्चों को अनुशासित नागरिक बनने के टिप्स दिए। प्रथम समिति ने विभिन्न प्रतियोगियों में उत्तीर्ण बच्चों को सर्टिफिकेट बांटे वहीं मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरण किए गए। स्कूल प्रशासन की देखरेख में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम संयोजक अग्रिम सुंदरियाल बी संचालक बिष्ट जी ने अपनी कला से बच्चों को खूब हंसाया। इस मौके पर अध्यापिकाएं व अभिभाव भी मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
