प्रेस क्लब देहरादून में होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, कुमाऊंनी खड़ी होली बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘हमारी पहचान रंग’ संस्था द्वारा कुमाऊँनी खड़ी होली की प्रस्तुति रही। बबीता शाह लोहानी के नेतृत्व में कुमाऊंनी होल्यारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को इतना सजीव कर दिया कि प्रेस क्लब सभागार में उपस्थित सभी लोग अपने मोबाइल कैमरों से वीडियो रील बनाने लगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा, गिरिधर शर्मा और प्रेम पंचोली, पुलिस अधिकारी सुरेश स्नेही, एडवोकेट गुरविंदर सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुंवर राज अस्थाना ने किया।

कार्यक्रम का समापन कलाकारों के सम्मान एवं भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर के विमोचन के साथ संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह चार घंटे तक लगातार चला।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति डॉ. राजेश टंडन, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, सूचना विभाग के अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख मुख्य वन संरक्षक श्री जयराज, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय, हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी और प्रमुख समाजसेविका डॉ. रमा गोयल, अंतर्मन संस्था की डायरेक्टर सुषमा बच्चेती, रमानी सोशल संस्था की अध्यक्षा श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री वी.डी. शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा एवं महामंत्री श्री योगेश सेमवाल, देवभूमि टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने सभी का आभार जताया और होली की शुभकामनाएं दीं। उत्तराखंड मानव अधिकार संरक्षण केंद्र के पदाधिकारी एवं भारतीय पत्रकार संघ के राजीव थपलियाल, कुंवर राज अस्थाना, राजीव वर्मा, पीयूष अग्रवाल, पुष्कर सिंह नेगी, विजय पाल रावत, नवल खाली, एस.पी. दुबे, आशीष डोभाल, रमेश नौटियाल, प्रेम पंचोली सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें